Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pakistan: आतंकियों ने विस्फोटों से भरी कार दीवार से टकराई, 12 जवानों समेत 18 की मौत

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि  मंगलवार (19 नवंबर) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया. एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया.

प्रतीकात्मक फोटो.

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa Attack) में एक बड़े आतंकी हमले में 12 जवानों की मौत हो गई, जबकि छह आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया. हाल के दिनों में बलूचिस्तान और केपी में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई.

छह आतंकियों को मार गिराया गया

डॉन.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि  मंगलवार (19 नवंबर) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया. हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया, जिसकी वजह से 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए. आईएसपीआर ने कहा, “इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को मार गिराया गया.”

विस्फोटकों से लदे कार को दीवार से टकराया

आईएसपीआर ने कहा, ” आतंकियों की चौकी में घुसने की कोशिश को हमारे अपने सैनिकों ने प्रभावी रूप से विफल कर दिया, जिसके कारण आतंकियों ने विस्फोटकों से लदे कार को चौकी की दीवार से टकरा दिया. पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital