Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi in US: हनुमानकाइंड और आदित्य गढ़वी ने बांधा समा, पीएम मोदी ने लगाया गले

PM Modi in US: ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में हनुमानकाइंड की प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले से लगाकर स्वागत किया. साथ ही उनके प्रदर्शन की सराहना की.

PM Modi in US

आदित्य गढ़वी-हनुमानकाइंड ने बांधा समा.

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 सितंबर को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिज़ीयम में आयोजित ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम के दौरान रैपर हनुमानकाइंड से मुलाकात की. हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकत है. बता दें कि न्यूयार्क में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में हनुमानजी के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में हनुमानकाइंड की प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले से लगाकर स्वागत किया. साथ ही उनके प्रदर्शन की सराहना की. प्रधानमंत्री ने भी जय हनुमान कहकर अपना उत्साह व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने लगाया गले

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल कलाकार आदित्य गढ़वी और देवी श्री प्रसाद को भी गले लगाया. इस कार्यक्रम ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को उजागर करते हुए लोगों को आकर्षित किया. गायक आदित्य गढ़वी ने भी पीएम मोदी और 13,500 लोगों की भीड़ के सामने प्रस्तुति दी.

आदित्य ने पिछले साल अपने गाने से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. पुष्पा द राइज और वाल्टेयर वीरैया जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए लोकप्रिय संगीतकार देवी श्री प्रसाद भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

रैपर हनुमानकाइंड, जिनका असली नाम सूरज चेरुकत है ने ‘बिग डॉग्स’, ‘रश ऑवर’, ‘चंगेज’ और ‘गो टू स्लीप’ जैसे ट्रैक के साथ मुख्यधारा के हिप-हॉप में उभरते हुए कलाकार हैं. बता दें कि सूरज ने अपने प्रारंभिक जीवन टेक्सास में बिताए.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में भारतवंशियों के बीच बोले PM मोदी- अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, AI का मतलब है- अमेरिकन इंडियन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital