Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Brazil Visit: ब्राजील पहुंचे PM Modi, वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ भारतीय समुदाय ने रियो डी जेनेरियो में किया भव्य स्वागत

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा में नाइजीरिया के बाद जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया गया.

PM Modi

पीएम मोदी पहुंचे ब्राजील.

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा में नाइजीरिया के बाद जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया गया. ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचा. शिखर सम्मेलन की चर्चाओं और विश्व के नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत का इंतजार है.”

इस अवसर पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “रियो डी जनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ. उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें सभी महाद्वीपों से जोड़ता है.”

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 तिकड़ी का महत्वपूर्ण सदस्य है और शिखर सम्मेलन में चर्चा को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

जी20 समिट में शामिल होंगे पीएम

सोमवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर भारत के विचार साझा करेंगे और भारत द्वारा दो साल पहले आयोजित जी20 दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन और ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों के परिणामों पर चर्चा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital