दुनिया

क्वाड शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- वन अर्थ और वन वेल्थ है हमारा विजन

PM Modi Speech in Quad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 सितंबर) को क्वाड शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का विजन वन अर्थ, वन हेल्थ का है. मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. यह सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हेल्थ केयर के लिए हमारे साझे दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता है. कोविड महामारी के दौरान हमने इंडो-पैसिफिक कि लिए क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव लिया था. मुझे खुशी है कि हमने सर्वाइकल कैंसर जैसी चुनौती का मिलकर सामना करने का फैसला किया है.

रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में कहा कि रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग करेगा. मुझे खुशी है कि हिंद-प्रशांत दशों के लिए गवी और क्वाड की पहलों के अंतर्गत भारत से चार करोड़ वैक्सीन डोज का योगदान दिया जाएगा. ये 4 करोड़ वैक्सीन डोज करोड़ों लोगों के जीवन में आशा की किरणें बनकर आएंगी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जैसी कि आप देख सकते हैं कि जब क्वाड कार्रवाई करता है, तो यह सिर्फ देशों के लिए नहीं होता. यह लोगों के लिए भी होता है. यह हमारे मानव केंद्रित दृष्टिकोण का सच्चा सार है.

देशों का एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए जरूरी

क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी हुई है. साथ ही साझे लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड देशों का एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि समूह किसी के खिलाफ नहीं है और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है. स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्वाड देशों की साझा प्राथमिकता और साझा प्रतिबद्धता है. पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड देशों का पहला शिखर सम्मेलन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में हुआ था.

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

10 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

11 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

23 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago