दुनिया

PM Modi UAE Visit 2024: यूएई में दिखा PM मोदी का क्रेज, ‘अहलान मोदी’ के लिए हुए 65000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, बारिश से कार्यक्रम हुआ छोटा

PM Modi UAE Visit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 फरवरी 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी अरब प्रायद्वीप में बनकर तैयार हुए पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. वहीं अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा मात्र इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबू धाबी में ‘ अहलान मोदी ‘ कार्यक्रम को लेकर लोगों की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 65,000 से अधिक पंजीकरण कराए जा चुके हैं.

कार्यक्रम पर बारिश की मार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘अहलान मोदी’ (अरबी में हैलो मोदी) पर बारिश का असर पड़ता दिख रहा है और इस कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है. इस बात की जानकारी कार्यक्रम की तैयारियों में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि यूएई में खराब मौसम की वजह से यह फैसला लिया गया है.

इंडियन पीपल फोरम के अध्यक्ष और ‘ अहलान मोदी ‘ पहल के नेता जितेंद्र वैद्य ने इस आयोजन को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा “यह एक बहुत ही अनोखे प्रकार का आयोजन है क्योंकि इस आयोजन को आयोजित करने वाला कोई एक संगठन नहीं है; यह एक पूरा समुदाय है जो इसे व्यवस्थित कर रहा है. जैसा कि आप जानते होंगे, जब पीएम मोदी का नाम आता है, तो लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं. यह प्यार है पीएम मोदी के लिए.”

इसे भी पढ़ें: PM मोदी इस तारीख को UAE जाएंगे, अरब मुल्क में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, अब तक यह उनकी 7वीं यात्रा

BAPS मंदिर को लेकर दिखा गजब का उत्साह

14 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन से पहले अबू धाबी में तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर के स्वयंसेवकों ने इसे लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है और उद्घाटन को एक “सपना” बताया है जो “भारतीय समुदाय के सभी लोगों के लिए सच हो गया है.” प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. वह अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

41 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago