केएल राहुल (फोटो- पीटीआई)
KL Rahul India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. राजकोट में होने वाले टेस्ट मैच से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो गए हैं. वो दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे. सेलेक्शन कमिटी ने केएल राहुल को फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर टीम में चुना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं.
राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर सेलेक्टर्स ने देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया है. पहली बार वो टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसको लेकर भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी रोजकोट पहुंच गए हैं और वो ट्रेनिंग शुरू कर दिए हैं. केएल राहुल फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मेडिकल टीम ने सेलेक्टर्स को बताया कि केएल राहुल को अभी एक सप्ताह तक और निगरानी में रहना होगा. इसके बाद ही उनके रांची टेस्ट में खेलने पर फैसला होगा. बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद केएल राहुल ने कहा था कि उनकी दायीं जांघ की मांसपेशियों में दर्द है. जिसके बाद वो दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे और एनसीए चले गए थे. बीसीसीआई के मुताबिक केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हो गए हैं. वो फिलहाल एनसीए में ही रहेंगे और आखिरी दो टेस्ट मैच में वापसी के लिए फिटनेस हासिल करेंगे.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), श्रीकर भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…