देश

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को स्वीकृति, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग करने वाली लड़कियों को मिलेगी राशि

Ranchi : सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जेट नियमावली में संशोधन किया गया है. तकनीकी शिक्षक नियुक्ति के लिए नई नियमावली के गठन की स्वीकृति दी गई है. राज्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना शुरू होगी.

कैबिनेट के अन्य प्रस्ताव

डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को प्रति वर्ष ₹15000 और इंजीनियरिंग करने के लिए ₹30000 की वार्षिक राशि दी जाएगी. सभी वर्ग की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा.
कैबिनेट ने राज्य के मंत्रियों के आवास के लिए मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है . इसके लिए 114 करोड़ 47 लाख रुपया के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

इसे भी पढ़ें: NDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, कहा- “हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं”

वित्त आयोग के गठन की भी स्वीकृति

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल के एक वरीय आप्त सचिव का पद स्वीकृत किया गया है. बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्तावों में वित्त आयोग के गठन को भी स्वीकृति दी गई है. साथ ही झारखंड सरकार के अधीन राज्य के जितने भी आवासीय छात्रावास हैं उसके संचालन, प्रबंधन और भोजन के लिए छात्रावास पोषण योजना को स्वीकृति दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago