दुनिया

BRICS Summit: पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका की First Lady को उपहार में दिया नागा शॉल, जानिए इसकी खासियत

BRICS Summit: पीएम नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (Brics Summit 2023) में शिरकत करने साउथ अफ्रीका के तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. इस सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने समूह के राष्ट्राध्यक्षों को उपहार प्रदान किए. पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका की प्रथम महिला त्सेपो मोत्सेपे (Tshepo Motsepe) को नागालैंड शॉल भेंट किया.

कपड़ा कला का बेजोड़ नमूना है नागा शॉल

नागा शॉल नागालैंड की जनजातियों द्वारा सदियों से बुना जाता रहा है. यह कपड़ा कला का एक बेहद खूबसूरत रूप है. नागा शॉल केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि नागाओं की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. हर शॉल की अपनी एक कहानी है, जो जनजाति का इतिहास, विश्वास और जीवन का तरीका दर्शाती है. ये शॉल स्थानीय सामान जैसे कपास, रेशम और ऊन से बनाए जाते हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को तेलंगाना के बिदरी वर्क वाली सुराही का जोड़ा दिया. साथ ही पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी है.

क्यों खास है गोंड पेंटिंग

गोंड पेंटिंग सबसे ज्यादा सराहे जाने वाले ट्राइबल ऑर्ट फॉर्म में से एक है. ये पेंटिंग गोंड जनजाति के लोगों के घरों की दीवारों और फर्शों पर बिंदुओं और रेखाओं को उकेरकर बनाई जाती रही हैं. गोंड शब्द द्रविड़ियन अभिव्यक्ति ‘कोंड’ से आया है, जिसका मतलब ‘हरा पहाड़ा’ होता है. इस ट्राइब के घरों के निर्माण और पुनर्निर्माण के साथ इन्हें बनाया जाता है, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक रंगों और सामग्रियों जैसे कि चारकोल, रंगीन मिट्टी, पौधों के रस, पत्तियों, गोबर आदि का इस्तेमाल किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

3 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

8 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

36 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

37 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

38 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

56 minutes ago