होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
साउथ अफ्रीका में प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ
Brics Summit 2023: 15वीं ब्रिक्स समिट साउथ अफ्रीका में आयोजित की गई. जिसमें भारत, चीन और ब्राजील समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे. जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा से हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूजे का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने लूला को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग तोहफे में दी.
साउथ अफ्रीका में प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को चंद्रयान की खबर दिखाते कैप्चर हुए. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच उपहारों का आदान-प्रदान हुआ. प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी. गोंड पेंटिंग सबसे प्रशंसित जनजातीय कला रूपों में से एक है. ‘गोंड’ शब्द द्रविड़ियन एक्सप्रेशन ‘कोंड’ से आया है, जिसका अर्थ होता है- ‘हरा पहाड़’.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को तोहफे में दी गई गोंड पेंटिंग को बिंदुओं और रेखाओं द्वारा तैयार किया गया था. ये पेंटिंग स्थानीय स्तर पर गोंडों की दीवारों और फर्शों पर चित्रात्मक कला का हिस्सा रही है. इस तरह की पेंटिंग्स आदिवासियों के घरों को दर्शाने के लिए बनाई जाती हैं, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक रंगों और सामग्रियों जैसे कि चारकोल, रंगीन मिट्टी, पौधों के रस, पत्तियों, गोबर और चूना पत्थर के पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: India China: BRICS समिट में मिले PM मोदी-शी जिनपिंग, लद्दाख में तनाव कम करने पर हुई बात, अब होगी सैनिकों की वापसी
प्रधानमंत्री मोदी ने साउथ अफ्रीका में वहां के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनकी पत्नी को भी कई अहम वस्तुएं तोहफे में दीं. उन्होंने सिरिल रामफोसा को तेलंगाना के बिदरी वर्क वाली सुराही और साउथ अफ्रीका की फर्स्ट लेडी को नागालैंड की शॉल भेंट की.
— भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…