Categories: दुनिया

Droupadi Murmu Africa Visit: अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की ऐतिहासिक यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू, जानें शेड्यूल

Droupadi Murmu Africa Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की अपनी आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की एक साथ तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निमंत्रण पर 13 अक्टूबर को अल्जीरिया पहुंचेंगी. वह इस अफ्रीकी देश में 15 अक्टूबर तक रहेंगी. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी.

भारत और अल्जीरिया के बीच संबंधों को मजबूती

इस यात्रा से भारत और अल्जीरिया के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिलेगी. दोनों देश तेल, गैस, रक्षा एवं अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में और नजदीक आएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा में दोनों राष्ट्रपतियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.

काउंसिल ऑफ नेशन (अल्जीरियाई संसद के ऊपरी सदन) और नेशनल पीपुल्स असेंबली (निचले सदन) के अध्यक्षों सहित कई अल्जीरियाई गणमान्य व्यक्ति भी इस बैठक में शामिल होंगे.

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू भारत-अल्जीरिया के बीच आर्थिक मंच और सिदी अब्देल्ला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय को संबोधित करेंगी. वह जार्डिन डी’एस्साई के हम्मा गार्डन में इंडिया कॉर्नर का भी उद्घाटन करेंगी.

इसके बाद इस उत्तरी अफ्रीकी देश से भारतीय राष्ट्रपति 16 अक्टूबर को पड़ोसी देश मॉरिटानिया जाएंगी. मॉरिटानिया इस समय अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष भी है.

राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के लोगों से करेंगी बातचीत

मॉरिटानिया पहुंच कर राष्ट्रपति मुर्मू अपने समकक्ष मोहम्मद औलद शेख अल गजौनी से बातचीत करेंगी. मॉरिटानिया प्रधानमंत्री मोख्तार औलद दजय और विदेश मंत्री मोहम्मद सलीम औलद मरजूक के उनसे मिलने की उम्मीद है.

राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा भारत-मॉरिटानिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगी.

इसके बाद मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैकार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 अक्टूबर तक मॉरिटानिया से पूर्वी अफ्रीकी देश पहुंचेंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू मलावी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद वह देश के व्यापारिक और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी. अपनी यात्रा के अगले चरण में वह देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगी.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने के बाद Impact Fielder of the Series बने वॉशिंगटन सुंदर

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने पांड्या, पराग और सुंदर को सर्वश्रेष्ठ फील्डर के खिताब के…

3 mins ago

झारखंड के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं : गिरिराज सिंह

झारखंड के गढ़वा जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों द्वारा सड़क जाम की जा…

39 mins ago

लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 13 की मौत, 36 घायल

एनएनए ने कहा कि सभी घायलों को सिबलिन सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. एनएनए के…

49 mins ago

हरियाणा चुनाव को लेकर Rashid Alvi का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- EC और EVM की वजह से हारी कांग्रेस

किसान नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि किसानों को चुनाव के दौरान पूछा…

54 mins ago

PM Gati Shakti: प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के 3 साल पूरे, जानें इससे किस तरह मिली देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार

मोदी सरकार ने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए 13 अक्टूबर,…

1 hour ago

महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये छोटी-छोटी गलतियां, इस कैंसर का हो सकती हैं शिकार

Breast Cancer Awareness: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ है, जिसमें लोगों को इस बीमारी के…

1 hour ago