अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को क्वाड सम्मेलन को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि अब से 20 से 30 साल बाद लोग क्वाड की प्रासंगिकता की चर्चा करेंगे. लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और चर्चा करेंगे कि कैसे इसने दुनिया का खाका बदल दिया. जापान में ग्रुप ऑफ सेवेन (G-7) से अलग क्वाड (Quad) की बैठक हुई. क्वाड के सदस्य देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने जरूरी मसलों पर अपनी बातें कीं.
इस दौरान बाइडेन ने कहा कि हमारा तालमेल अलग है. हमारा मिशन सुरक्षित, स्मृद्ध और फ्री इंडो-पेसिफिक क्षेत्र का है. बाइडेन ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी दुनिया के भविष्य का एक बड़ा हिस्सा इंडो-पेसिफिक के संदर्भ में लिखा जा रहा है. हम आपको आश्वासन देना चाहेंगे कि भविष्य में किसी भी मामले में अवसर, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता इस क्षेत्र में रहेगी. मैं आज रात होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं.”
गौरतलब है कि क्वाड की बैठक सिडनी में निर्धारित थी, लेकिन जी-7 से अलग इसकी बैठक को तय किया गया. क्योंकि, बाइडेन को वाशिंगटन लौटना था. गौरतलब है कि बाइडेन अमेरिका जल्द से जल्द निकलना चाहते थे, ताकि देश में कर्जा सीमा को बढ़ाने के लिए एक समझौते को आखिरी रूप दे सकें.
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…