होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फिर से पेरेंटस बनने जा रहे है. इन दिनों एक रिपोर्ट के बाद इस पर काफी चर्चा हो रही है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का की दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर सच बताई जा रही है. इसका मतलब है कि कपल के घर में किलकारी गूंजने वाली है. बता दें कि विराट और अनुष्का की पहले से ही एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है.
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ये अफवाहें सच हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री पहले से ही अपनी दूसरी तिमाही में हो सकती है.
एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा करेंगी. बताया जा रहा है कि इसी वजह से एक्ट्रेस लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुष्का को मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक में देखा गया था, लेकिन पैपराजी ने एक्ट्रेस के अनुरोध पर तस्वीरें प्रकाशित नहीं कीं. कथित तौर पर कोहली और अनुष्का ने भी जल्द ही एक घोषणा करने का “वादा” किया है.
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी. इस जोड़े ने साल 2021 में अपनी प्यारी बेटी वामिका का स्वागत किया. तब से दोनों अपने बेटी वामिका के पेरेंटिंग के प्यारे पल एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. अब अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनेंगे.
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…