Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में दो विमान आपस में टकराए, चार लोगों की मौत दो घायल

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हवा में दो विमानों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए है.

सांकेतिक फोटो

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हवा में दो विमानों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए है. प्राधिकारियों ने बताया कि ओशकोश में विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर बाद एक रोटरवे 162एफ हेलीकॉप्टर तथा एक ईएलए एक्लिप्स 10 जाइरोकॉप्टर की भिडंत हो गयी. ये विमान ‘एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट ऐसोसिएशन’ के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के थे.

विमान हादसे में चार की मौत

एसोसिएशन ने विनेबागो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के हवाले से बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है. शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, इससे पहले शनिवार को ही ओशकोश के समीप लेक विनेबागो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी.

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद, 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital