दुनिया

Pakistan: रोटी के लिए मोहताज पाकिस्तान में ‘कुरान’ के अपमान पर बवाल, प्रदर्शनकारी बदला लेने की दे रहे हैं धमकी

Pakistan: पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है. न तो इस मुल्क के पास खाने को खाना है और न ही बिजली और विदेशी मुद्रा भंडार. आतंक, कट्टरवाद और भ्रष्टाचार ने इस मुल्क को पूरी तरह से खोखला कर दिया है. आलम ये है कि ये देश दिवालिया होने की कगार पर है, लेकिन अभी भी यहां सुधार की गुंजाइश न के बराबर है. लाहौर में उन्मादी भीड़ कट्टरवादी नारे लगा रही है. ये लोग स्टॉकहोम में कुरान जलाने को लेकर आग बबूला है और प्रदर्शन कर बदला लेने की धमकी दे रहे हैं.

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से यूरोपीय देशों से मुसलमानों की पवित्र किताब कुरान के अपमान की खबरें आ रही हैं. पिछले महीने स्वीडन और डेनमार्क से कुरान को जलाने और फाड़ने की खबर सामने आई थी जिसकी गूंज कई इस्लामिक देशों समेत पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है. एक तरफ जहां ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख मेजर जनरल होसैन सलामी ने यूरोप में कुरान के अपमान की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बदला लेने की धमकी दी है.

तो वहीं तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान पार्टी का नेता साद रिजवी एक वीडियो में जहर उगलता नजर आया है. रिजवी ने एक रैली में कहा कि कुरान जलाने के मुद्दे पर पाकितान सरकार ने कमजोर प्रतिक्रिया दी है. शहबाज शरीफ को अपनी कैबिनिट के साथ एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में एटम बम का सूटकेस लेकर स्वीडन जाना चाहिए.

रिजवी की रैली लाहौर में आयोजित की गई थी और एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कम से कम 12,000 लोग शामिल हुए थे और एक बार फिर लाहौर में कुरान की कॉपी जलाने को लेकर कट्टरवादी सड़कों पर हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को दी पनाह, अब वही दे रहे हैं गहरा जख़्म

गौरतलब है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी इन दिनों मस्जिद को भी निशाना बना रहे हैं. पाकिस्तान में पेशावर की मस्जिद में धमाके के बाद एक और मस्जिद को टारगेट किया गया है. कुछ लोग पाकिस्तान के कराची शहर में एक मस्जिद की मीनारों को सरेआम तोड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि जिस तरह से कुरान जलाने को लेकर यहां पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है वैसे में खतरा सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं है बल्कि कुछ दूसरे मुल्क भी इसके जद में आ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago