मनोरंजन

Pathaan Box Office Collection: 10वें दिन भी पठान कर रही मेकर्स पर पैसों की बारिश, कर डाली इतनी कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 10:  पठान की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी सातवें आसमान पर है. पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके हर दिन इतिहास रच रही है. रिलीज के 10वें दिन भी पठान ने डबल डिजिट में कमाई करके एक नया बार सेट कर दिया है.

पठान का जलवा कायम

पठान का जलवा कायम पठान बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है. शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है. लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों में फिर से दर्शकों ने आना शुरू कर दिया है. रिलीज के 9-10 दिन बाद भी पठान के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं. पठान हर दिन कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रही है.

पठान के 10वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. शाहरुख खान की फिल्म ने 10वें दिन, यानी दूसरे शुक्रवार भी डबल डिजिट में कमाई करके ये दिखा दिया है कि वही बॉलीवुड के असली बादशाह हैं. जी हां, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शाहरुख की फिल्म ने 10वें दिन 13 से 15 करोड़ के बीच कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 378-380 करोड़ के करीब हो गया है. मतलब पठान 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के काफी करीब है.

ये भी पढ़ें-Urmila Matondkar Birthday: कम उम्र में ही उर्मिला मातोंडकर आ गईं थी फिल्मों में, बचपन में भी इस अंदाज में नजर आती थीं एक्ट्रेस

वर्ल्ड वाइडबॉक्स ऑफिस पर भी पठान की गूंज वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान की धूम छाई हुई है. 9 दिनों में पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के पार हो चुका है. वहीं पठान की सुनामी लगातार जारी है. पठान इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा चुकी है. पहले वीकेंड में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी पठान का जलवा बरकरार है. पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में भी पठान शानदार कमाई करके नया रिकॉर्ड कायम करेगी. पठान की इतनी बात कर ली…अब ये बताइए आपने शाहरुख की फिल्म देखी या नहीं?

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago