Categories: दुनिया

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप को दी हत्या की गंभीर चेतावनी, ईरान से खतरे का संकेत

Trump Assassination Warning: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान से उनकी जान को होने वाले ‘वास्तविक और विशिष्ट’ खतरे के बारे में सूचित किया है, जिसका उद्देश्य देश में अराजकता फैलाना है. ट्रंप की चुनावी अभियान के संचार निदेशक स्टीवन च्यांग ने मंगलवार रात कहा था कि आज सुबह राष्ट्रपति ट्रंप को राष्ट्रीय खुफिया निदेशालय की ओर से ईरान से उन्हें हत्या के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई.

खुफिया अधिकारियों ने इन लगातार और समन्वित हमलों की पहचान की है, जो पिछले कुछ महीनों में बढ़े हैं. सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियां डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नवंबर के चुनावों में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से बचने के लिए काम कर रही हैं.

13 जुलाई को हुआ था ट्रंप पर पहला हमला

ट्रंप पर पहला असफल हत्या का प्रयास 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हुआ था, जब एक गोली उनके कान के पास से गुजरी थी. दूसरा प्रयास 15 सितंबर को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में हुआ.

58 वर्षीय रायन वेस्ली रुथ, जो गोल्फ कोर्स के बाहर बंदूक के साथ देखा गया था, उसे मंगलवार को एक प्रमुख राष्ट्रपति उम्मीदवार की हत्या के प्रयास के लिए औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया.

5 नवंबर को होगा अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

स्टीवन च्यांग ने कहा कि कोई गलती न करें, ईरान का आतंकवादी शासन कमला हैरिस की कमजोरी को पसंद करता है और राष्ट्रपति ट्रंप की ताकत और संकल्प से टेरिफाइड है। वह अमेरिकी लोगों के लिए लड़ने और अमेरिका को महान बनाने में किसी भी चीज़ को अपने रास्ते में आने नहीं देंगे.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसमें ट्रंप का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से होगा.

आईएएनएस

Recent Posts

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

18 minutes ago

यूपी के 515 स्कूलों में छात्रों को मिलेगा वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता का प्रशिक्षण, योगी सरकार की नई पहल

UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…

28 minutes ago

राम कथा में SIR की एंट्री, जमकर भड़के बृजभूषण शरण सिंह; चंदौली में पारा हाई

Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…

37 minutes ago

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

52 minutes ago