अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुस्लिम और अरब समुदायों के खिलाफ बढ़ती नफरत और भेदभाव से निपटने के लिए एक नई रणनीति पेश की है. यह कदम इजराइल-गाजा संघर्ष के बाद बढ़े तनाव और घृणा अपराधों के मद्देनजर उठाया गया है. गुरुवार को जारी 64 पन्नों की इस रिपोर्ट में भेदभाव को खत्म करने और समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयासों की मांग की गई है.
यह रणनीति ऐसे समय में आई है जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की चर्चा हो रही है. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में कुछ मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाइडेन ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही हटा दिया था.
बाइडेन ने इस रिपोर्ट के प्रस्तावना में 2023 में मारे गए छह वर्षीय फिलिस्तीनी-अमेरिकी बच्चे वादिया अल-फयूमे का जिक्र किया. उन्होंने इसे दर्दनाक और अमानवीय घटना करार दिया. उन्होंने कहा कि मुस्लिम और अरब समुदायों के खिलाफ बढ़ते घृणा, हमले और भेदभाव अस्वीकार्य हैं
बाइडेन ने लिखा, “मुस्लिम और अरब समुदायों को गरिमा के साथ जीने और पूर्ण अमेरिकी नागरिक के अधिकारों का आनंद लेने का हक है. भेदभावपूर्ण नीतियां न केवल समुदायों को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि हमारी सुरक्षा को भी कमजोर करती हैं.”
यह नई योजना 2023 में यहूदी विरोधी नफरत से निपटने के लिए पेश की गई रणनीति जैसी ही है. हालांकि, प्रमुख मुस्लिम अधिकार संगठन- काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) ने इस रणनीति को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि यह कदम बहुत देर से उठाया गया है. संगठन ने प्रशासन से फेडरल वॉचलिस्ट और नो-फ्लाई लिस्ट को हटाने की मांग की है, जो उनके अनुसार, अरब और मुस्लिम अमेरिकियों को अनुचित रूप से निशाना बनाती हैं.
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक इस नई योजना पर कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि, हाल ही में उन्होंने इजराइल के अधिकारों को चुनौती देने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और “यहूदी विरोधी” माने जाने वाले विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करने की योजना का संकेत दिया था.
हामास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से अमेरिकी विश्वविद्यालयों और समुदायों में तनाव काफी बढ़ गया है. मानवाधिकार संगठनों ने यहूदी विरोधी, इस्लामोफोबिया और अरब विरोधी नफरत में तेजी आने की चेतावनी दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…