Categories: दुनिया

हमास लीडर सिनवार की हत्या पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, ‘पूरी दुनिया के लिए अच्छा दिन’

President Joe Biden on Sinwar: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या को इजरायल के लिए ‘अच्छा दिन’ बताया. उन्होंने कहा कि सिनवार की मौत ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच राजनीतिक समझौते के लिए एक ‘अवसर’ प्रस्तुत किया है.

बाइडेन ने कहा, “यह इजरायल, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए ‘अच्छा दिन’ है. मेरे इजरायली दोस्तों के लिए, यह निस्संदेह राहत और यादों का दिन है, वैसा ही दिन जैसा कि 2011 में राष्ट्रपति ओबामा द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने का आदेश दिए जाने के बाद अमेरिका ने देखा था.”

बाइडेन ने की दुश्मनी खत्म करने की अपील

दुश्मनी खत्म करने की अपील करते हुए, बाइडेन ने कहा, “अब गाजा में हमास के सत्ता में न रहने और एक राजनीतिक समझौते के लिए मौका है जो इजरायलियों और फिलिस्तीनियों दोनों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करता है. याह्या सिनवार उन सभी लक्ष्यों को हासिल करने में एक बड़ी रुकावट था. यह बाधा अब मौजूद नहीं है. लेकिन हमारे सामने बहुत काम बाकी है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “आतंकवादी समूह हमास के नेता के रूप में, सिनवार हजारों इजरायलियों, फिलिस्तीनियों, अमेरिकियों और 30 से अधिक देशों के नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार था.”

हमले में मारे गए 1,200 से अधिक लोग

हमास नेता पर 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें 46 अमेरिकी भी शामिल थे. 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया, जिसमें 101 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वह गाजा में ही हैं.

इस हमले के बाद यहूदी राष्ट्र ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया और फिलिस्तनी ग्रुप के कंट्रोल वाले गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए. इजरायल के सैनिक अभियान ने गाजा में भारी तबाही मचाई है. अलजजीरा की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,438 लोग मारे गए हैं और 99,246 घायल हुए हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago