देश

Joshimath: पुनर्वास और मुआवजे के आश्वासन पर ही छोड़ेंगे अपना आशियाना- प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से की मांग

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात हद से ज्यादा खराब हो गए हैं. 700 से ज्यादा घरों की दीवारों में दरारें देखी जा रही हैं. प्रशासन ने इन पर लाल निशान लगा कर इन्हें गिराने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं इन घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. लेकिन इनमें से तमाम परिवार अपने घरों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. लोगों का कहना है कि- भलें आपदा की वजह से माहौल खराब हो गया है. लेकिन पहले उन्हें  प्रशासन की ओर से पुनर्वास और मुआवजे का आश्वासन मिले. जिसके बाद ही वो अपना घर छोड़ेंगे. जोशीमठ में इसको लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार की सर्द रात में भी लोगों ने प्रदर्शन किया.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि- प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी पुनर्वास और मुआवजे की बात उनसे नहीं की गई है. उधर, जोशीमठ में आदेश के बावजूद मंगलवार को दोनों होटलों माउंट व्यू और मल्हारी को गिराने का काम पूरा नहीं हो सका. होटल के मालिकों का कहना है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से न ही नोटिस मिला और न ही उनकी जगह का मूल्य निर्धारण किया गया है.

ये भी पढ़ें-   UP Electricity Bill: यूपी में 23 फीसदी बिजली के दाम बढ़ने के प्रस्ताव पर घमासान, सपा-रालोद ने कहा- नहीं करने देंगे सरकार को मनमानी

‘मुआवजे से स्थानीय लोग नाखुश’

बता दें कि अभी जिन 723 मकानों में दरारें पाई गई हैं, उनमें से 131 परिवारों को अस्थाई रूप से दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है. जबकि 10 परिवार ऐसे हैं, जिनके घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. उन्हें 1.30 लाख की दर से धनराशि दी गई है. वहीं प्रभावित लोगों के लिए खाने का सामान, 70 कम्बल और 570 लीटर दूध दिया गया है. कुल 80 प्रभावित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है. लेकिन सरकार के इन इंतजामों के बावजूद भी लोगों का विरोध जारी है. लोगों का कहना है कि- किसी की जिंदगीभर की कमाई का जो 1.3 लाख रुपये का मुआवजा निकाला गया है. वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. महिलाएं सड़क पर बैठी हुई हैं.

मौसम हुआ खराब

जमीन धंसने की आफत के बीच अब जोशीमठ का मौसम भी खराब हो चुका है. यहां बारिश ने प्रशासन के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. इमारतों को गिराने का प्रशासन ने अभी शुरू ही किया था कि अब बारिश ने काम बिगाड़ दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

38 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

45 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

51 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago