Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Russia News: जिंदा है वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन! वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा बड़ा दावा, देखें VIDEO

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर सेना के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक प्लेन क्रैश में 23 अगस्त को मौत हो गई थी.

वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन

Yevgeny Prigozhin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर सेना के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक प्लेन क्रैश में 23 अगस्त को मौत हो गई थी. अब प्रिगोझिन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वैगनर समूह का मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. ये दावा खुद रूस के लोगों की तरफ से किया जा रहा है. कथित तौर पर ये कहा जा रहा है कि येवगेनी साउथ अफ्रीका में मौजूद है.

वायरल हो रहा प्रिगोझिन का वीडियो

बता दें कि वैगरन समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की 23 अगस्त को विमान हादसे में मौत हो गई थी. इस बात की पुष्टि खुद रूस ने किया था. जिसके बाद प्रिगोझिन को बीते मंगलवार को पीटसबर्ग शहर में दफनाया गया था. अब वायरल हुए वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जो आर्मी की वर्दी पहने हुए है और दाहिने हाथ में घड़ी बांध रखी है. वीडियो एक चलती गाड़ी में बनाया गया है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.

वीडियो में शख्स बोल रहा…

वीडियो में येवगेनी प्रिगोझिन कहत हैं, ” उन लोगों के लिए जो चर्चा कर रहे हैं कि मैं जिंदा हूं या नहीं…मैं क्या कर रहा हूं…आज वीकेंड है. अगस्त 2023 का दूसरा पार्ट. मैं दक्षिण अफ्रीका में हूं. उन लोगों के लिए जो मुझे खत्म करना चाहते हैं. जो कुछ भी वो चर्चा करना चाहते हैं…बेशक करें, सब ठीक है.”

प्लेन हादसे में हुई थी मौत

वायरल वीडियो को युक्रेन के एक मंत्री के सलाहकार एंटोन गेरोशचेंको ने भी शेयर किया है. प्रिगोझिन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. जिसके दो महीने बाद येवगेनी का निजी जेट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जाते समय रूस के टावर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital