दुनिया

“युद्ध को बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया है, लेकिन खत्म इसे इजरायल करेगा”, Hamas की धमकी के बाद PM नेतन्याहू की चेतावनी

Israel Hamas War: इजरायल और हमास बीच छिड़े युद्ध का आज (10 अक्टूबर) चौथा दिन है. इन चार दिनों में करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. दोनों तरफ से मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध को हमने ने शुरू नहीं किया है, लेकिन खत्म इसे इजरायल ही करेगा. नेतन्याहू की ये चेतावनी हमास की तरफ से दी गई धमकी के बाद आई है.

हमास ने इजरायल को दी थी धमकी

बता दें कि फिलीस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास ने इजरायल को धमकी दी थी कि इजरायल अगर बिनी किसी चेतावनी के फिलिस्तानी घरों पर हमले करेगा तो वे हर हमले के विरोध में एक इजरायली बंधक को मारेंगे. बेंजमिन नेतन्याहू ने कहा कि ” इजराइल युद्ध में है, हम यह युद्ध कतई नहीं चाहते थे, लेकिन बेहद ही क्रूरता और बर्बर तरीके से इजरायल पर थोप दिया गया है. हालंकि, इसकी शुरुआत हमने नहीं की थी, लेकिन खत्म इजरायल करेगा. हम इस युद्ध की ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे आने वाले दशकों तक हमास और इजरायल के अन्य दुश्मन याद रखेंगे.”

हमास जंगली है…निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ क्रूरता की है- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने आगे कहा कि हमास ने निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ जो क्रूरता की है, वो हैरान करने वाला है. परिवारों को उनके घरों में घुसकर मार देना, एक फेस्टिवल में सैकड़ों लोगों की हत्या करना, महिलाओं और बच्चों का अपहरण करना, विचलित करने वाला है. हमास जंगली है. वे आईएसआईएस हैं. उन्होंने विश्व के देशों से अपील की कि हमास को हराने के लिए इजरायल का समर्थन करना चाहिए. नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के उन सभी नेताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने इजरायल के साथ खड़े होने का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल, पूर्व रक्षा मंत्री ने मोसाद से कहा- विदेश में बैठे साजिश रचने वालों को मारो

दो लाख लोग गाजा पट्टी से विस्थापित

इजरायली मेडिकल सेवाओं की तरफ से कहा गया है कि फिलिस्तीन स्थित हमास आतंकियों की तरफ से शनिवार को दक्षिणी गाजा पट्टी से इजरायल पर घातक हमले किए गए. जिसमें 900 से ज्यादा लोग मारे गए. बीरी में 100 से अधिक शवों को बरामद किया गया है. संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर किए गए हमले के बाद से करीब दो लाख लोग विस्थापित हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सांसद प्रिया सरोज संग अगले माह सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह: परिवार संग PM मोदी को दिया शादी का न्योता, गुलदस्ता भेंट कर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शादी…

10 minutes ago

कौन थे ‘आचार्य विनोबा भावे’, जिन्होंने बदली लाखों गरीब किसानों की किस्मत?

आचार्य विनोबा भावे ने 14 साल तक करीब 70 हजार किलोमीटर पैदल चलकर 'भूदान आंदोलन'…

20 minutes ago

इटली के नेता ने दोहराया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा तो शाह ने किया राहुल पर पलटवार- भारत को बदनाम करने से नहीं मिलेगी सत्ता

हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट में इटालियन नेता जियाकोमो फिलिबेक के नारे पर गृह…

20 minutes ago

परमा एकादशी: उदारता और आतिथ्य की प्रेरक गाथा, जब पास में कुछ न होते हुए भी कभी नहीं रुका इस दंपति का दान

परमा एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए सुमेधा और पवित्रा दंपति की कहानी - कैसे…

35 minutes ago

कल से फिलीपींस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगा बड़ा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला जा…

45 minutes ago

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

1 hour ago