Categories: दुनिया

क्या है पेजर स्ट्राइक; जिसका शिकार बने हिजबुल्लाह के सैकड़ों सदस्य, हमले के पीछे किसका हाथ?

Lebanon pager Blast : लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल ब्लास्ट से पूरी दुनिया हैरान है. सैकड़ों पेजरों में एक के बाद एक ब्लास्ट से नौ लोगों की मौत हो गई और 2,800 से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इन सीरियल ब्लास्ट के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं. सैकड़ों पेजरों में इतने बड़े पैमाने पर हुए ब्लास्ट से कई बड़े सवाल भी उठने लगे हैं. आज के इस दौर में हर कोई जानना चाहता है कि पेजर क्या है और अचानक यह इतना खतरनाक कैसे हो गया.

पेजर की शुरुआत कब हुई?

दरअसल, पेजर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका पहली बार इस्तेमाल 1950 में न्यूयॉर्क में किया था. उस दौरान इसकी रेंज काफी कम थी, मगर बाद में इसे बढ़ा दिया गया. लेकिन, 90 का दशक आते ही ये ट्रेंड में आया और इसके इस्तेमाल में इजाफा हुआ. उस दौर में पेजर हर किसी के पास नहीं होता था, इसका अधिकतर इस्तेमाल बिजनेसमैन, डॉक्टर या कोई बड़ा शख्स ही करता था.

मोबाइल का दौर आया तो दुनिया के अधिकतर देशों में पेजर का उपयोग होना कम हो गया. हालांकि, पिछले कुछ समय में लेबनान में पेजर को लेकर खासा रुचि बढ़ी और हिजबुल्लाह ने संचार के लिए अपने अधिकतर सदस्यों को पेजर दिए, ताकि कम्युनिकेशन आसानी से किया जा सके.

मोसाद का हाथ होने का दावा

लेबनान में सैकड़ों पेजरों में हुए ब्लास्ट के पीछे इजरायल और उसकी खुफिया एजेंसी “मोसाद” का हाथ होने का दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया कि लेबनान ने जिन पेजरों को ताइवान से मंगवाया था. उन पेजरों को मोसाद ने हैक किया और जब इनको लेबनान पहुंचने के बाद बांटा गया तो उसके बाद मोसाद ने अपने ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिस समय सैकड़ों पेजरों में ब्लास्ट हुए, उस दौरान ये लोगों की जेब में रखा था. ब्लास्ट के वक्त कोई सब्जी खरीद रहा था तो कोई बाहर टहलने के लिए निकला था.

यह भी पढ़ें- मोबाइल के जमाने में पेजर का इस्तेमाल आखिर क्यों कर रहे हिजबुल्लाह लड़ाके? समझिए..कैसे हुए लेबनान में धमाके

इस सीरियल ब्लास्ट की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि इजरायल और हमास युद्ध के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में इजरायल को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया है. इसके बाद से ही इजरायल लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

लेबनान के अल-जदीद टीवी चैनल ने इजरायली सेना पर इन पेजर की बैटरियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि बैटरियों को निशाना बनाने की वजह से पेजरों में विस्फोट हुआ है.

9 लोगों की मौत हुई

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद के अनुसार, “इन विस्फोटों में 2,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें से 200 से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि 9 लोग मारे गए हैं.”

लेबनानी मीडिया के अनुसार, “लेबनान में सैकड़ों पेजरों में विस्फोट होने से हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता और उनके सलाहकार घायल हो गए.” इस बीच इजरायली बहुभाषी ऑनलाइन समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इजरायल ने रॉयटर्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पेजर विस्फोटों में हिजबुल्लाह का एक प्रमुख सदस्य हताहतों में से एक है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

35 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

55 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago