होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अपनी बातचीत की तथा एक निवेश सुरक्षा करार की समीक्षा की और कहा कि संपर्क परियोजनाओं में देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. दोनों पक्षों ने सोमवार को दिल्ली में हुई चौथी रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की.
बुधवार को जारी एक संयुक्त वक्तव्य के अनुसार भारत और ईयू ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप यूक्रेन में व्यापक, न्यायोचित और दीर्घकालिक शांति की जरूरत पर भी जोर दिया. इसमें कहा गया कि उन्होंने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी स्वरूपों की स्पष्ट रूप से निंदा की जिसमें सीमापार हमले शामिल हैं. संपर्क परियोजनाओं को लागू करने में देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की जरूरत का आह्वान चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव (बीआरआई) को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच किया गया है.
भारत बीआरआई का मुखर आलोचक रहा है. इस परियोजना में तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) शामिल है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से गुजरता है. बैठक में ‘भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी: 2025 की रूपरेखा’ विषय पर विस्तार से समीक्षा की गयी. भारत और ईयू ने पिछले साल जून में आठ साल से अधिक समय के अंतराल के बाद व्यापार और निवेश समझौते के लिए बातचीत फिर शुरू की थी.
ये भी पढ़ें- अरुणाचल के गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भुवनेश्वर के ट्रूप ने किया ओडिया डांस
प्रस्तावित समझौते के लिए बातचीत जून 2007 में शुरू हुई थी जिसमें अनेक अवरोध आये और दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद देखे गये. बैठक में दोनों पक्षों ने नयी ‘भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद’ (टीटीसी) की प्रगति का भी जायजा लिया. सोमवार को हुई बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया और ईयू पक्ष की अगुवाई यूरोपीय विदेशी कार्रवाई सेवा में आर्थिक और वैश्विक मुद्दों की उप महासचिव हेलेना कोनिग ने की.
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…