दुनिया

ईरान में कट्टरपंथियों के खिलाफ महिलाओं के गुस्से का लावा फूटा, कांप उठे मजहब के ठेकेदार

तेहरान-ईरान में एक महिला की सार्वजनिक जगह पर हिजाब ना पहनने के मामले में हुई मौत का मामला अब बेहद गर्मा गया है. ईरान में कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ महिलाओं के गुस्से का लावा फूट गया है. ईरान में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के ऊपर लगी कट्टरपंथी बेड़ियों को अब तोड़े जाने की हिम्मत एक बार फिर देखी जा रही है. मृतक महिला महसा अमीनी के समर्थन में ईरानी महिलाएं अपने बालों को काटकर औऱ बुर्के को जलाकर इस्लामिक कट्टरपंथी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

कुछ दिन पहले 22 साल की ईरानी महिला महसा अमीनी अपने पूरे परिवार के साथ ईरान की राजधानी तेहरान के टूअ पर गई हुई थी. ईरान की पुलिस ने उस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश के ‘ड्रेस कोड’ कानून का उल्लंघन किया है,  इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस कस्टडी में जाने के 3-4 दिन के बाद उसकी मौत हो गई थी.ईरान में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सिर पर हिजाब रखना बेहद जरूरी है.महसा अमीनी अपने भाई के साथ थी और उसके सिर पह हिजाब नहीं था.उसे ईरान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.बाद में प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हो गयी पुलिस ने बताया दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत परिवार ने कहा हार्ट से सबंधित कोई बीमारी नहीं  थी ईरान पुलिस ने अमीनी की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया था. पुलिस विभाग ने थाने से एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था जिसमे अमीनी जमीन पर अचानक गिरते गिरते हुए नजर आ रही है. जबकि अमिनी के परिवार के लोगों का कहना है कि उसे कभी भी दिल से सबंधित बीमारी की कोई शिकायत नहीं रही है और ना इसका कोई मेडिकल रिकार्ड है.

अंतिम संस्कार में जुटी भारी भीड़

ईरानी सरकार का जमकर विरोध

महसा अमीनी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी तेहरान में अमीनी के समर्थन में 460 किलोमीटर तक लंबी भारी भीड़ जुटी. लोगों ने ईरानी सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए राज्यपाल की इमारत के सामने इक्ठ्ठा हो गए. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

सोशल मीडिया पर चलाया विरोध का ट्रेंड

ईरान के लोगों ने अमिनी के सर्मथन में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जमकर नारी बाजी की उन्होने “तानाशाह की मौत” ट्रेंड सोशल मीडिया पर चला दिया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.हालांकि इस घटना के बाद ईरान की सरकार भारी दबाव में है .उसने मामले की जांच कराने की बात कही है.

अलीनेजाद ने शेयर किए महिलाओं के बिना हिजाब वाली तस्वीरें

महिला अधिकारों के मुद्दे को जमकर उठाने वाली सोशल एक्टिविस्ट अलीनेजाद ने विरोध स्थल से कई वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए.

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘देखिए किस तरह से यह लड़कियां बिना हिजाब के सड़को पर आजादी से घूम रही हैं. इस तस्वीरों में खास बात यह है कि, पुरुष भी इनका समर्थन कर रहे है. और इनका मनोबल बढ़ा रहे है. उन्होंने आगे लिखा कि.. ईरान की नई पीढ़ी जल्द ही लिंग भेद से आजाद हो जाएगी.

ईरान में हिजाब अनिवार्य

1979 की इस्लामी क्रांति के बाद शाह रज़ा पहलवी ने देश छोड़ दिया था. लेकिन उसके बाद ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य कर दिया गया था. वहां इसे लेकर बहुत सख्ती है. पुलिस की टीम महिलाओं से ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करवाती हैं.लेकिन बदलते परिवेश और सोशल मीडिया के दौर में ईरान की महिलाओं ने भी तय कर लिया है कि वह हिजाब नहीं पहनेंगी.ये ईरान की कट्टरपंथी सरकार को बहुत बड़ी चुनौती हैं.महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं और विरोध में अपने बाल तक कटवा रही हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस  

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago