Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nepal PM: नेपाल के पीएम की भारत यात्रा को राजदूत शंकर शर्मा ने बातया ‘सद्भावना यात्रा’, कहा- दोनों देशों के संबंधों को मिलेगा बल

Nepal PM: नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल की चार दिवसीय भारत यात्रा को नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने ‘सद्भावना यात्रा’ बताया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा नेपाल और भारत के संबंधों को अच्छी ऊंचाई पर लाएगी.”

भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा

भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा

Nepal PM: नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल की चार दिवसीय भारत यात्रा को नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने ‘सद्भावना यात्रा’ बताया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा नेपाल और भारत के संबंधों को अच्छी ऊंचाई पर लाएगी.” बता दें कि नेपाल के पीएम बुधवार को दिल्ली पहुंचे. उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई.

“नेपाल-भारत के संबंधों को मिलेगी अच्छी ऊंचाई”

नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने बुधवार को कहा, “यह मूल रूप से सद्भावना यात्रा है. मुझे लगता है कि पिछले एक साल में हमने नेपाल और भारत के बीच इतनी सारी गतिविधियां की हैं, उनमें से कुछ इस बार शुरू किए जाएंगे और उनमें से कुछ का उद्घाटन किया जाएगा.” उन्होंने कहा, ” थाली में बहुत सारी चीज़ें हैं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह यात्रा नेपाल और भारत के संबंधों को अच्छी ऊंचाई पर लाएगी.” वहीं, भारत नेपाल सीमा विवाद पर जब शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” आप पीएम से पूछें, मुझे लगता है कि हमें अभी भी यह देखना होगा.”

यह भी पढ़ें: NSA अजीत डोभाल ने दिल्ली में नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’ से की मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

प्रचंड पिछले साल बने थे नेपाल के पीएम

बता दें कि पुष्पकमल दहल प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 31 मई से 3 जून तक भारत का दौरा कर रहे हैं. गुरुवार को दहल और पीएम मोदी के बीच बैठक हुई. विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में पहले कहा गया था कि यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital