Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Punjab News: पंजाब सरकार ने ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ पर दिया जोर, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दी थी सलाह

Punjab News: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के आग्रह के बाद पंजाब सरकार बॉर्डर की सुरक्षा पर जोर देने के लिए तैयार है. सरकार का लक्ष्य सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ के रूप में 5 इंडियन रिजर्व बटालियन को तैनात करना है.

Punjab News: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित

Punjab News: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के आग्रह के बाद पंजाब सरकार बॉर्डर की सुरक्षा पर जोर देने के लिए तैयार है. सरकार का लक्ष्य सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ के रूप में 5 इंडियन रिजर्व बटालियन को तैनात करना है. इससे पहले भी इसकी मांग की जा चुकी है. 2020-21 में अलगाववादी गतिविधियों को कम करने के लिए इस बटालियन की मांग की गई थी.

राज्यपाल ने किया सीमावर्ती इलाकों का दौरा

हालांकि, राज्यपाल पुरोहित ने हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सरकार से बॉर्डर की सुरक्षा के लिए सेकेंड लाइन डिफेंस सिस्टम तैयार करने की मांग की. पाकिस्तान की सीमा से लगे जिलों के अपने चौथे दौरे के दौरान सरकार द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई एक कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) में यह खुलासा हुआ कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने मुख्यमंत्री को आगे के विचार के लिए एक प्रस्ताव भेजा है.

यह भी पढ़ें: Ashley Kaur: ‘भांगड़ा रानी’ के नाम से मशहूर हैं एशले कौर, पति के साथ मिलकर चलाती हैं जिम सेंटर

2019 से अब तक देखे गए 500 से ज्यादा ड्रोन

बता दें कि राज्यपाल ने सुरक्षा खतरे को देखते हुए, सहायक मल्टी-एजेंसी सेंटर (SMAC) प्लेटफॉर्म के माध्यम से खुफिया सूचनाओं को निरंतर साझा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है. वहीं, राज्य सरकार ने बताया है कि यह इकाई जनवरी 2009 से नियमित उग्रवाद, खतरों, जासूसी, सीमा पार तस्करी, मानव तस्करी और अन्य से संबंधित इनपुट को संभाल रही है. वहीं, राज्यपाल ने ड्रोन घुसपैठ पर भी चिंता व्यक्त की. सरकार ने स्वीकार किया कि साल 2019 से अब तक 500 से ज्यादा ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital