Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM योगी और ओपी राजभर की हुई मुलाकात, चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज, SP-BSP पर कसा तंज, कहा- पिछड़ों और दलितों की राजनीति सिर्फ दिखावा

ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर तंज कसा. उन्होंने अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ पिछड़ों और दलितों की राजनीति करते हैं, लेकिन पिछड़ों और दलितों के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया.

UP Politics
Edited by Nitish Pandey

UP Politics: सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी से बंद कमरे में मुलाकात की. ऐसा मानेा जा रहा है कि वो NDA में शामिल हो सकते है. वाराणसी के सर्किट हाउस में दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद ऐसे क्यास लगाए जा रहे हैं कि ओपी राजभर एक बार फिर NDA में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Manipur: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम, घर में लगाई गई आग

इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर तंज कसा. उन्होंने अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ पिछड़ों और दलितों की राजनीति करते हैं, लेकिन पिछड़ों और दलितों के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया. बता दें कि कल सीएम योगी से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने आज ये बयान दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital