Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

किस ऑडियो लीक से पाकिस्तान में मचा है बवाल जिसे लेकर इमरान ने सरकार की खाट खड़ी कर दी

पाकिस्तानी पीएम के ऑडियो लीक पर बवाल

पाकिस्तानी पीएम के ऑडियो लीक से बवाल

इस्लामाबाद-पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ रही हैं.महंगाई उनसे कम हो नहीं रही,भारत से व्यापार की भी कोई संभावना नहीं हैं,ऊपर से सदी की प्रलयंकारी बाढ़ ने एक 75 फीसदी मुल्क को डुबो रखा है.ये क्या कम था कि इस बीच एक ऑडियो लीक ने पाकिस्तान सरकार की नाक में नकेल डाल दी है.इस ऑडियो लीक के सामने आते ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फ्रंट फुट पर उतर आए हैं और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी है.

क्या है ऑडियो लीक में?

दरअसल प्रधानमंत्री मियां शाहबाज शरीफ किसी से फोन पर बात कर रहे हैं.उनसे फोन पर बात करने वाला शख्स पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेेटी मरियम सफदर का कोई खास है.वह शाहबाज शरीफ से फोन पर कह रहा है कि मरियम के किसी रिश्तेदार को अपनी शुगर फैक्ट्री के लिए पॉवर प्लांट की ज़रूरत है.कृपया उन्हें इसे भारत से मंगवाने की अनुमति दी जाए.इस बातचीत के दौरान शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में थे.अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि उनका फोन टैप कैसे हुआ.क्या प्रधानमंत्री कार्यालय में फोन टैप करने की डिवाइस लगी थी.शाहबाज शरीफ ये बातें तब कर रहे थे जबकि भारत से व्यापार बंद है.जबकि फोन करने वाला शख्स कह रहा था कि प्लांट का आधा सामान तो आ चुका है.

मुश्किल में पीएम शाहबाज शरीफ

जैसे ही ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई वैसे ही हंगामा खड़ा हो गया.पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बैठे-बिठाए एक मुद्दा हाथ लग गया.फिर क्या था ,उन्होंने इसे लपका और सरकार के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.इमरान खान ने कहा  कि ये सरकार भारत से व्यापार करके कश्मीर मुद्दे को नुकसान पहुंचाना चाहती है.इमरान खान ने कहा कि जब भारत ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर का स्टेटस बदला था, तब से हमने भारत से व्यापार बंद कर दिया और जबकि ये सरकार अपने फायदे के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करना चाहती है.

इमरान का चुनावी पैंतरा

असल में पाकिस्तान में जल्द ही दिसंबर तक आम चुनाव होने वाले हैं.इमरान लगातार अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं.वह भारत विरोध की राजनीति को भुनाने में लगे हैं.वह ये साबित करना चाहते हैं कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और वह निजी हितों के देशहित से ऊपर रख रही है.ये बात अलग है कि भारत ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए तब हटाई थी जब खुद इमरान खान ही देश के प्रधानमंत्री थे

–भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital