Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Geeta Colony Murder: एक पॉलिथीन में सिर तो दूसरे में बॉडी पार्ट्स… दिल्ली में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ के जैसा एक और कांड

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं. एक पॉलिथीन में शरीर का सिर रखा था और दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से.

Geeta Colony Murder

Geeta Colony Murder

Geeta Colony Murder: बुधवार को दिल्ली के यमुना खादर इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं. एक पॉलिथीन में शरीर का सिर रखा था और दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से. लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है. अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है.”

सबूतों के लिए आसपास के इलाके में तलाश जारी

उन्होंने कहा, ” पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव के इतिहास की पहचान करने के लिए जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम मौके पर है. उन्होंने कहा कि सबूतों के लिए आस-पास के इलाके में तलाश जारी है. बता दें कि इस घटना ने श्रद्धा वाकर मामले की भयावह यादें ताजा कर दीं. उस हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था. पुलिस ने कहा था कि पिछले साल मई में, वॉकर के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया, उसके शरीर को 30 से अधिक हिस्सों में काट दिया और अगले दो-तीन महीने तक उन्हें महरौली के जंगलों में फेंक दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital