Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी रोडवेज का ड्राइवरों को ऐलान, 10 दिन लगातार बस चलाओ और 4 हजार इनाम पाओ

यूपी रोडवेज ने बसों का संचालन बढ़ाया

दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए यूपी रोडवेज प्रबंधन ने कंडक्टर, ड्राइवरों और कार्यशाला में तैनात स्टाफ के लिए इनाम देने की योजना बनाई है. त्योहारों को देखते हुए 22 से 31 अक्तूबर तक यानी दस दिन तक लगातार बस चलाने करने वाले कंडक्टर और ड्राइवर को 4 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. 9 दिन बस चलाने वाले को 3150 रुपये दिए जाएगे. ये लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो रोज 300 किमी या इससे अधिक की दूरी तक बस चलाएगा.

यूपी रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम ने बताया कि इस इनामी योजना का लाभ संविदा चालक-परिचालक को भी दिया जाएगा. दस दिन में 3000 किमी या नौ दिन में 2700 किमी से अतिरिक्त माइलेज तय करने पर 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अलग भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा कार्यशालाओं में कार्यरत टेक्निकल स्टाफ को दस दिन काम करने पर 1200 रुपये तो नौ दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है.

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े , इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने 275 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है. दिल्ली, हरदोई, आगरा, मथुरा, डुमरियांगज, महाराजगंज, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ सहित 28 रूटों पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन किया जाएगा. झकरकटी बस अड्डे से दिल्ली, आगरा और मथुरा को हर आधे घंटे में बसों का संचालन किया जाएगा.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital