Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंट, बुरी तरह घायल बेटी के लिए दुआ की अपील

एक्ट्रेस रंभा का हुआ रोड एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंट हो गया. इस दौरान उनके साथ कार में बच्चें और नैनी भी मौजूद थीं. हालांकि इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन उनकी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट है. इस बात की जानकारी देते हुए रंभा ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लोगों से गुजारिश की है कि वो उनकी बेटी के लिए दुआ करें.

कार ने मारी थी टक्कर

रंभा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी. कार में बच्चों के साथ मैं और नैनी थे. थोड़ी चोटें आई हैं, लेकिन हम सभी सुरक्षित हैं. पर मेरी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट है. प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें. आप सभी की प्रार्थना हमारे लिए बहुत मायने रखती है.’

आपको बता दें कि रंभा हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्म ‘सरगम’ (1992) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest