Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

5G Network के मामले में यूरोप का भी ‘बॉस’ बन गया भारत, डिजिटाइजेशन में लगाई लंबी छलांग

5G Network in India: भारत में 5जी नेटवर्क का भारत में तेजी से विस्तार हो रहा है और इस पर लोगों को करीब 1gbps तक की स्पीड मिल रही है.

5G Network in India: सुपरफास्ट इंटरनेट के अगले जेनरेशन के लिए भारत में पिछले साल 5जी की शुरुआत की गई थी और भारतीय टेलीकॉम कंपनियों को 5जी नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है. भारत के सभी मुख्य शहरों से लेकर अलग -अलग इलाकों में बेहतरीन 5जी नेटवर्क मिल रहा है. इसके चलते ही भारत मे 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इस बीच यह सामने आया है कि 5जी नेटवर्क के विस्तार के मामले में भारत ने यूरोप को भी भी पीछे छोड़ दिया है.

5जी नेटवर्क को लेकर एरिक्सन में रणनीति और कॉर्पोरेट मामलों के उपाध्यक्ष इवान रेजॉन ने मई 2022 और अगस्त 2023 के बीच 5जी स्टैंडअलोन की अचीवमेंट शेयर की है. इसमें सामने आया है कि कैसे मई 2022 की तुलना में 5जी का अगस्त 2023 में विस्तार हुआ है, जो पहले की तुलना में काफी उल्लेखनीय रहा है.

यह भी पढ़ें-DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत DA

भारतीय प्रगति पर लगी वैश्विक संस्था की मुहर

भारत के 5जी नेटवर्क को लेकर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियां अब तक देश में 5जी की प्रगति संतुष्ट हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. कंपनी के मुख्य अधिकारी ने कहा कि प्रगति तेजी से हुई है लेकिन इसके साथ ही कंपनियों ने उद्योग, समाज और सार्वजनिक सेवाओं में भारत के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करना जारी रखने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें-Elon Musk ने X पर बंद की मुफ्त सर्विस, अब सभी यूजर्स को देना होगा पैसा

सुपरफास्ट है 5जी इंटरनेट की स्पीड

बता दें कि 5जी के विस्तार के बीच ही भारत में 6जी के लिए भी काम शुरू हो गया है. इसको लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी की6जी लैब का उद्घाटन किया था. इसका मकसद मुख्य तौर पर सुपरफास्ट नेटवर्क की क्रांति को अधिक ताकत देना है. बता दें कि भारत में 5जी नेटवर्क के जरिए इंटरनेट की अहम क्रांति देखने को मली है. इसकी वजह है कि 4जी के दावे के  विपरीत लोगों को इंटरनेट की ज्यादा स्पीड देखने को नहीं मिली थी लेकिन 5जी के साथ ऐसा नहीं. 5जी नेटवर्क पर लोगों को दावे के मुताबिक ही 1जीबीपीएस के करीब की स्पीड देखने को मिल रही है, जो कि डिजिटाइजेशन के लिहाज से बेहतरीन है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital