Bharat Express DD Free Dish

उड़ीसा के गंजम जिले में जंगली सूअरों के हमले में 62 साल के महिला की मौत, 6  घायल

उड़ीसा के गंजम जिले में रविवार को जंगली सूअरों के हमले में 62 साल की महिला की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना पोलासरा वन क्षेत्र में कोडला के निकट रामपल्ली गांव में हुई. घुमुसर दक्षिण के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) दिलीप कुमार राउत ने कहा कि रामपल्ली, बेरुआबादी और मरुडी गांवों के लोग अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी जंगली सूअरों ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि भारती स्वैन नामक महिला ने कोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read