Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेस के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कहा भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है

कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए आज देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर पालिका चुनाव के बाबत उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नगर पालिका चुनाव की घोषणा जानबूझकर नहीं की जा रही है, ताकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को इससे मदद मिल सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read