Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat Election: एक करोड़ के गहने, तीन शहरों में 6 मकान, जानें रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के पास कितनी है संपत्ति

रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा

Gujarat Election: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नार्थ सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने बीजेपी के टिकट से नामांकन दाखिल किया हैं. नामांकन के वक्त चुनाव आयोग को उन्होंने हलफनामा दिया है, जिसमें उनकी प्रॉपर्टी से लेकर घर, गाड़ी, कारोबार समेत तमाम जानकारी शामिल हैं. तो आइए जानते है उनका संपति के बारे में.

बता दें कि रिवाबा की पहचान एक समाजसेवी और कारोबारी के रूप में भी है. वह फूड बिजनेस में हैं और रेस्टोरेंट चलाती हैं. रिवाबा जडेजा का जन्म 2 नवंबर 1990 गुजरात के राजकोट में हुआ है. उनके पिता का नाम हरदेव सिंह सोलंकी और माता प्रफुल्लबा सोलंकी हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रिवाबा ने कहा है कि GTU अहमदाबाद से बीई मैकेनिकल की पढ़ाई की है.

रिवाबा कुल 97.35 करोड़ के संपत्ति की मालकिन

दाखिल हलफनामें के मुताबिक रविंद्र जडेजा और रिवाबा कुल 97.35 करोड़ के संपत्ति की मालकिन है जिसमें से उनके पति रविंद्र जडेजा के नाम पर 70.48 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. रिवाबा-रविंद्र जडेजा की चल संपत्ति कुल 64.3 करोड़ रुपये की है. इसमें रिवाबा के नाम पर 57.60 लाख रुपये की प्रॉपर्टी और के रविंद्र जडेजा के नाम पर 37.47 करोड़ रुपये की संपत्ति दाखिल हैं. साथ ही दोनों के पास 33.5 करोड़ की अचल संपत्ति है. इनकी पूरी अचल संपति के हकदार रविंद्र जडेजा है. रिवाबा के पास कोई अचल संपत्ति मौजूद नहीं है.

1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की मालकिन

हलफनामें में दी जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की मालकिन हैं. इसमें सोना, चांदी, हीरे के गहने भी शामिल हैं. हलफनामे उनके नाम पर कोई गाड़ी की जानकारी नहीं  दी गई है. वहीं, उनके पति रविंद्र जडेजा के पास तीन लग्जरी गाडियां हैं जिसमें फॉक्सवैगन पोलो जीटी , एक फोर्ड एंडेवर और एक ऑडी (Audi) जैसी महंगी गाडियां शामिल है.

गुजरात के 3 शहरों में 6 मकान और एक रेस्टोरेंट

रिवाबा जडेजा के पास गुजरात के तीन शहरों, अहमदाबाद, राजकोट और जामनगर में कुल 6 मकान हैं. इसके साथ ही राजकोट और जामनगर में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और दुकानें भी मौजूद  हैं. बता दें कि रिवाबा के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है. जानकारी के अनुसार राजकोट के ‘जड्डूस फूड फील्ड’ नाम का एक रेस्टोरेंट हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital