Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब फ्री नहीं देख पाएंगे Disney+ Hotstar, रिलायंस Jio ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

फ्री नहीं देख पाएंगे Disney+ Hotstar

यदि आप रिलायंस Jio ग्राहक है तो ये खबर सुनकर शायद आपको बड़ा झटका लग सकता है. Jio ने कुछ दिनों पहले ही Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन वाले सभी प्लान्स को रिमूव कर दिया था. प्रीपेड और पोस्टपेड पोर्टफोलियो में कंपनी ने उन सभी रिचार्ज प्लान को रिमूव कर दिया था, जिसमें Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था. हालांकि इनमें दो प्लान्स ऐसे भी शामिल किए गए थे, जिनमें इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था.

jio ने अब इन दिनों प्लान्स को हटा दिया है. यानी जियो यूजर्स को अब किसी भी रिचार्ज प्लान के साथ Disney+ Hotstar का कोई भी सब्सक्रिप्शन नहीं  मिलने वाला है. कंपनी ने उन दोनों प्लान्स को भी रिमूव कर दिया है, जिन पर Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

क्यों बंद हुए Disney+ Hotstar वाले प्लान्स?

यदि आप Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन वाला रिचार्ज प्लान फिर से चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Airtel या Vi के पोर्टफोलियो में देखना होगा. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ऐसा अपने इन-हाउट ऐप के कारण कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जियो डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म में काफी ज्यादा निवेश करना चाहती है, इसलिए कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन को हटाने का फैसला किया हैं.

बता दें कि अब तक जियो यूजर्स को रिचार्ज प्लान्स के साथ ही साथ Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन मिलने वाले है. कंपनी कोई भी OTT सब्सक्रिप्शन नहीं दे रही हैं. लेकिन जल्द ही जियो अपने रिचार्ज प्लान्स में एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म जोड़ने वाली है. दरअसल, Viacom 18 के के पास अगले पांच साल तक IPL स्ट्रीमिंग का अधिकार मिल चुका है, जिसका मालिकाना हक RIL के पास मौजूद है.

इन प्लान्स को Jio ने हटाया

कंपनी ने 1499 रुपये और 4199 रुपये के दो रिचार्ज प्लान्स को  रिमूव किया है. दोनों ही प्लान्स के साथ यूजर्स को Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए दिया जा रहा  था. बता दें कि इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital