Bharat Express DD Free Dish

UP: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पल्लवी पटेल की याचिका

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को विधानसभा चुनाव में हराने वाली सपा विधायक पल्लवी पटेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आप चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दें. इस स्तर पर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. सपा विधायक पल्लवी पटेल पर इस साल हुए विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाने का आरोप है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read