Bharat Express DD Free Dish

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज बांड की मंजूरी चाहते हैं तो सरकार से नियम बदलने की मांग करें- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने निजी मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्र की ओर से जमा कराए गए बॉन्ड के पैसे वापस करने का निर्देश दिया है. सीजेआई ने कहा है कि निजी मेडिकल कॉलेज बांड कैसे मांगना शुरू कर सकते हैं? सरकारी अस्पताल इसकी मांग कर सकते हैं क्योंकि वे रियायती शिक्षा प्रदान करते हैं. कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से कहा कि आपको पैसे वापस करने होंगे. कोर्ट ने कहा कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज नियमों को बदलने और बांड लेने की अनुमति चाहते हैं तो सरकार से नियम बदलने की मांग करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read