Bharat Express DD Free Dish

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- X)

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है. फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हैरी ब्रूक ने निकी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया है.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी नहीं थे टीम का हिस्सा

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. ब्रूक की अनुपस्थिति सिर्फ आईपीएल तक ही नहीं रहने वाली है. उसके बाद भी बढ़ सकती है, जो इंग्लिश टीम के लिहाज से अच्छी नहीं है. हाल ही में संपन्न हुए भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे. वह आखिरी समय में टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read