Bharat Express DD Free Dish

एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को उड़ान फिर शुरू

Edited by Nitish Pandey

एयर इंडिया ने शुक्रवार को बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू कर दी है. इसके साथ एयरलाइन की विभिन्न भारतीय और अमेरिकी शहरों के बीच हर सप्ताह 37 सीधी उड़ानें हो गई हैं. टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. उसके बाद से वह लगातार अपने नेटवर्क और बेड़े का विस्तार कर रहा है. एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की सीधी उड़ान फिर शुरू कर रही है. इस उड़ान का परिचालन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार और बुधवार को होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read