Bharat Express DD Free Dish

America: न्यूयॉर्क में चूहों का आतंक, सरकार ने निकाली चूहों को पकड़ने की नौकरी, सैलरी 1.3 करोड़

America: चूहों से परेशान न्यूयॉर्क शहर में एक एक्सपर्ट की तलाश की जा रही है. जो इन चुहों से न्यूयॉर्कवासियों को छुटकारा दिला सके.

America

प्रतीकात्मक फोटो

Edited by Nitish Pandey

America: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में चूहों ने आतंक फैला रखा है. इससे निजात पाने के लिए न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने चूहे पकड़ने वाले व्यक्ति के लिए जॉब वैकेंसी निकाली है, ताकि चूहों के खिलाफ चल रहे अभियान को पूर्ण रूप से सफलता मिल सके. उन्होंने ‘रैट जार’ की वैकेंसी निकाली है.

अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क शहर में निकली इस वैकेंसी का जॉब टाइटल है- ‘Director Of Rodent Mitigation’ जिसका हिंदी में मतलब है ‘चूहों को काबू में करने वाला डायरेक्टर’. इस नौकरी को ‘रैट जार’ का नाम दिया गया है. इस पद पर जो सेलेक्ट होंगे उन्हें 120,000 डॉलर (97 लाख रुपये) से लेकर 170,000 डॉलर (1.3 करोड़ रुपये) तक सालाना सैलरी दी जाएगी.

ये भी पढ़े : Uttar Pradesh: चूहे की ‘हत्या’ के आरोप में युवक के खिलाफ FIR दर्ज, नाले में डुबोकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम भी हो चुका

इस नौकरी के लिए के लिए बताई गई योग्यताओं में कहा गया है कि कैंडिडेट का एटिट्यूड धाकड़ बदमाश व्यक्ति वाली होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास BA की डिग्री होना चाहिए और संबंधित फील्ड में पांच से आठ साल का अनुभव भी अनिवार्य है. इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को सिटी हॉल में लोगों को संबोधित भी करना पड़ेगा इसलिए उम्मीदवार में सेंस ऑफ ह्यूमर भी होना चाहिए.

ये भी पढ़े : Mathura: ‘थाने में रखे 581 किलो गांजा खा गए चूहे’, यूपी पुलिस की दलील से हैरान कोर्ट, कहा- सबूत दो

गौरतलब है कि अमेरिका (America) के इस शहर के अधिकारियों ने वर्षों से चूहे की आबादी को कम करने की कोशिश में लाखों डॉलर खर्च कर दिए हैं, मगर अब तक इन्हें नियंत्रित नहीं कर पाए हैं. दो साल पहले की तुलना में 2022 में चूहों के बारे में 70% तक शिकायतों पर ही एक्शन लिया जा सका है. चूहों के आतंक को रोकने के लिए यहां नए कानून भी किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read