Bharat Express DD Free Dish

मप्र: चोरी के शक में बच्ची का किया मुंह काला, फिर जूतों की माला पहना पूरे हॉस्टल में घुमाया

मध्य प्रदेश: चोरी के शक में बच्ची का किया मुंह काला, फिर जूतों की माला पहना पूरे हॉस्टल में घुमाया – मध्यप्रदेश के बेतूल एक दस साल की बच्ची को जूतों की माला पहना कर परेड कराने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल अधीक्षक ने चोरी के आरोप में बीते सप्ताह इस बच्ची के साथ बेरहमी की. घर लौटने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जिला कलेक्टर से मिले. इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी साबित होने पर हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read