Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Karnataka: बलात्कार-यौन उत्पीड़न मामले में प्रज्वल रेवन्ना को इस तारीख तक SIT की कस्टडी में भेजा गया

Prajwal Revanna news latest : कर्नाटक में महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया है.

Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना. (फाइल फोटो: IANS)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Karnataka News: कर्नाटक राज्य में बलात्कार और यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी की हिरासत में भेज दिया गया है. रेवन्ना को 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में होगा. वह JDS के सांसद थे, कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत करवाई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी.

अश्लील वीडियो मामले में बढ़ी रेवन्ना की मुश्किलें

गौरतलब हो कि पिछले महीने जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल ने देर रात रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया था. रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से सांसद थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे जेडीएस के टिकट में मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, उन पर महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था. महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया है, इससे पहले वह पुलिस की हिरासत में थे.

हाईकोर्ट ने उनकी मां को दी जमानत

इससे पहले सात जून को हुई एक सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी थी. भवानी रेवन्ना पर आरोप था कि उन्‍होंने प्रज्वल द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकार एक महिला का अपहरण किया था. कोर्ट ने माना कि भवानी ने जांच के दौरान पहले 85 सवालों के जवाब दिए थे, ऐसे में यह दावा करना अनुचित है कि वह रेवन्ना के विरुद्ध एसआईटी जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital