Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी बीजेपी में चल रही खींचतान के बीच अखिलेश ने दिया बड़ा ऑफर, बोले- 100 लाओ सरकार बनाओ

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है.

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.

उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है. भाजपा में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऑफर दिया है. कहा है, मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ.

गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ. उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

केशव मौर्य पर किया कटाक्ष

बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी भाजपा की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर की जा रही है. इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है कि लौट के बुद्धू घर को आए.

मालूम हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में भाजपा सरकार कमजोर हो गई है. इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं. भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया. इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है.

केशव मौर्य ने किया पलटवार

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है. सपा का पीडीए धोखा है. यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है. भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest