Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहने पर भड़के गोविंदानंद सरस्वती, बोले- माफी मांगें प्रियंका गांधी

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कांग्रेस के लेटरहेड पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखे प्रियंका गांधी के पत्र को दिखाते हुए पूछा कि उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कैसे संबोधित किया है?

Swami Govindanand saraswati.

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती.

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने रविवार को उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के कथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘झूठा’, ‘धोखेबाज’ और कांग्रेस का ‘खिलौना’ करार दिया. उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहकर संबोधित करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से माफी मांगने को भी कहा. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी 15 दिनों के भीतर माफी मांगें, अन्यथा वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे.

“अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस का खिलौना हैं”

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस का खिलौना हैं, मेरे पास इसके सबूत हैं. मैं दिल्ली में बैठा हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा और अविमुक्तेश्वरानंद को चुनौती दे रहा हूं.” उन्होंने कहा कि जब भी मैंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ सवाल उठाए, वह हमेशा बच जाते थे, लेकिन आखिरकार वह पकड़े गए.

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कांग्रेस के लेटरहेड पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखे प्रियंका गांधी के पत्र को दिखाते हुए पूछा कि उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कैसे संबोधित किया है?

गोविंदानंद सरस्वती का दावा

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने दावा किया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ज्योतिष पीठ के नए शंकराचार्य के रूप में ताजपोशी को अक्टूबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया था. इसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने सुप्रीम कोर्ट को प्रियंका गांधी का पत्र सौंपा था, और यह तर्क दिया गया था कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी ने उन्हें शंकराचार्य के रूप में स्वीकार किया, इसलिए उन्हें कानूनी अधिकार भी दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य घोषित करने की क्षमता पर भी सवाल उठाया और कहा, “देखिए यह कितना मूर्खतापूर्ण है.” उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला कि हर कोई उन्हें शंकराचार्य के रूप में मान्यता देता है. उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को ‘अपराधी’ और ‘धोखेबाज’ कहा.

यह भी पढ़ें- अब केंद्र सरकार के अधिकारी ले सकेंगे RSS की गतिविधियों में हिस्सा, 58 साल बाद हटाया गया ये प्रतिबंध

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कहा कि पुरी के शंकराचार्य भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कदम से हैरान थे और उनके खिलाफ मामला दायर किया था. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर ‘खेल खेलने’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं प्रियंका गांधी को सार्वजनिक माफी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दूंगा, अगर वह ऐसा नहीं करेंगी, तो मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest