Bharat Express DD Free Dish

कोटा में एक और NEET स्टूडेंट ने की खुदकुशी

Edited by Nitish Pandey

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 15 बच्चों ने दी जान – राजस्थान के कोटा में 16 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रवास के कमरे में छत के पंखे से लटककर जान दे दी. इस घटना के साथ ही इस साल कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अनिकेत (16) के रूप में की है. उन्होंने बताया कि शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में हुई यह घटना शुक्रवार को प्रकाश में आई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read