Bharat Express DD Free Dish

हरियाणा की विधानसभा में गूंजा बुलडोजर का मुद्दा, गृह मंत्री अनिल ने कहा- बदमाशी छोड़ें या फिर हरियाणा छोड़ें

चंडीगढ़: हरियाणा की विधानसभा में गूंजा बुलडोजर का मुद्दा, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- बदमाशी छोड़ें या फिर हरियाणा छोड़ें – हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरूआत आज हो गई है. शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. इनेलो विधायक अभय चौटाला ने अपराधियों और नशा तस्करों के संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. चौटाला के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने भी अभय चौटाला के बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा कि कार्रवाई ऐसे ही चलेगी या तो बदमाश बदमाशी छोड़ें या फिर हरियाणा छोड़ें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read