Bharat Express DD Free Dish

आगरा: चलती कार में गैंगरेप, यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

आगरा: चलती कार में गैंगरेप, यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका – उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला के साथ चलती कार में तीन युवकों ने रेप किया. महिला नोएडा से एक टैक्सी से आगरा आ रही थी. शेयर्ड टैक्सी होने के कारण उसमें तीन युवक भी बैठे हुए थे. आरोप है कि तीनों युवकों ने चलती कार में ही महिला के साथ रेप किया और उसे एत्मादपुर के पास छोड़ दिया. महिला ने आज इसकी शिकायत एत्मादपुर थाने में की. महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई. आगरा के पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला की मेडिकल जांच की जा रही है. टोल पर लगे सीसीटीवी में कार कैद हो गई थी. सीसीटीवी की मदद से कार पकड़ में आई, जिसके बाद तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ लिया गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read