Bharat Express

Nobel Prize 2024: अमेरिका के Scientists को मेडिसिन में मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2024 Medicine: मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2024 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिकों को Micro RNA की खोज के लिए दिया गया है.

Nobel Prize 2024

अमेरिका के वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार. (फोटो X)

Nobel Prize 2024 Medicine: मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2024 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) अमेरिका के वैज्ञानिकों को micro RNA की खोज के लिए दिया गया है.

इन्हें मिला नोबेल पुरस्कार

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है.

नोबेल असेंबली ने क्या कहा?

नोबेल असेंबली ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी खोज जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है. असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मानव सहित जीव किस प्रकार विकसित होते हैं और कार्य करते हैं. इस साल का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को microRNA की खोज के लिए दिया गया, जो एक छोटा अणु है, ये जीन गतिविधि को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

-भारत एक्सप्रेस

    Tags:

Also Read