Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल, 2 अन्य की मौत

यह आतंकी हमला गुलमर्ग में नागिक इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर हुआ है. सेना के जवान बोटपाथरी से वापस आ रहे थे, तभी आतंकियों ने घात लगाकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

Jammu Kashmir

सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर.

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और दो पोर्टरों (कुली) की मौत हो गई. इसके अलावा 3 जवन गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. यह आतंकी हमला गुलमर्ग में नागिन इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर हुआ है. सेना के जवान बोटपाथरी से वापस आ रहे थे, तभी आतंकियों ने घात लगाकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

त्राल में मजदूर को मारी थी गोली

सेना और पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. बता दें कि पिछले दिनों में कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर हमले की घटनाओं में इजाफा हुआ है. आज सुबह (24 अक्टूबर) पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने यूपी के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

7 लोगों की आतंकियों ने की थी हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले बीते रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 6 बाहरी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई

एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital